टेंडर घोटाले में बरेली कॉलेज के सचिव देवमूर्ति समेत चार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल ।

 टेंडर घोटाले में बरेली कॉलेज के सचिव देवमूर्ति     समेत चार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल  ।     

बरेली कॉलेज के चर्चित टेंडर घोटाले में क्राइम ब्रांच ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में अदालत ने कॉलेज की प्रबंध समिति के सचिव देवमूर्ति और उपाध्यक्ष काजी अलीमुद्दीन समेत चार आरोपियों के खिलाफ सम्मन जारी किए है।

तत्कालीन क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने लिखाई थी एफआईआर ।
devmurti.jpg
बरेली कॉलेज की प्रबंध समिति ने परीक्षा भवन के निर्माण का एक टेंडर मंजूर करके उस पर छह काम करा लिए थे। जांच में पांच करोड़ रुपये की अनियमितता का आरोप लगा था। तत्कालीन क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश ने 7 दिसंबर 2018 को बरेली कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन, जालसाजी की धाराओं में थाना बारादरी में एफआईआर दर्ज कराई थी। चर्चित प्रकरण की विवेचना क्राइम ब्रांच कर थी ।
विवेचना के बाद क्राइम ब्रांच ने इस मामले में प्रबंध समिति के सचिव देवमूर्ति, उपाध्यक्ष काजी अलीमुद्दीन, मकसूद खां और योगेंद्र मोहन सक्सेना के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। प्रबंध समिति के सचिव देवमूर्ति का कहना है गुरुवार की तारीख के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं थी। 16 अगस्त को होने वाली सुनवाई में हम लोग कोर्ट में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगे। प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष काजी अलीमुद्दीन और बाकी आरोपी जमानत और अग्रिम जमानत पर चल रहे हैं।
                     •16 अगस्त को सुनवाई होगी।                      
बरेली कालेज प्रबंध समिति के सचिव देवमूर्ति व उपाध्यक्ष काजी अलीमुद्दीन को गबन व धोखाधड़ी और मकसूद खां व योगेंद्र मोहन सक्सेना को धोखाधड़ी का आरोपी बनाया गया है। कोर्ट ने चार्जशीट का संज्ञान लेकर इन चारों को सम्मन जारी कर दिए हैं। अगली सुनवाई के लिए 16 अगस्त की तारीख नियत की गई है।
 
Recents Blogs;
|

        Edited By; Ashu Gyani (Ashu Patel)


कोई टिप्पणी नहीं:

Copyright (c) 2023 ASHU GYANI All Right Reseved