Pilibhit:पीलीभीत का ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, जानिए 107 साल पुरानी बिल्डिंग का इतिहास ।

पीलीभीत का ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, जानिए 107 साल पुरानी बिल्डिंग का इतिहास।





Pilibhit: कॉलेज के कृषि विज्ञान प्रवक्ता आरपी गंगवार ने बताया कि कृषि विज्ञान के क्षेत्र में विद्यालय का अतीत काफी अच्छा रहा है. आसपास के जिलों में भी कॉलेज की प्रसिद्ध है. यही कारण है कि इस सत्र में बदायूं, शाहजहांपुर, लखीमपुर व बरेली जिले के छात्र भी यहां एडमिशन ले रहे हैं.।


ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज



Pilibhit: यूपी के पीलीभीत शहर में गौहनियां चौराहे पर बना ड्रमंड इंटर कॉलेज शहर की प्राचीनतम इमारतों में से एक है. इस स्कूल के भवन का निर्माण 107 वर्ष पहले हुआ था. इस का निर्माण तत्कालीन ब्रिटिश कलेक्टर आर ड्रमंड ने कराया था. इसी कारण से इसका नाम ड्रमंड इंटर कॉलेज है।दरअसल भवन से पहले ये स्कूल ब्रिटिश शासन की तहसील में चलता था और सन 1890 में इसे सरकार से मान्यता प्राप्त हुई. सन 1905 में इसे हाईस्कूल तक की मान्यता प्रदान कर दी गई. जिसके बाद सन 1915 में इसके भवन का निर्माण कराया गया था. इसकी इमारत अवध शैली में बनी है. जिस वजह से यह भवन अपने आप में और अनोखा हो जाता है. यह स्कूल 38.6 एकड़ के क्षेत्रफल में बना हुआ है. जिसमें से 10 एकड़ भूमि छात्रों के कृषि संबंधी प्रयोगों में किया जाता है. मुख्य रूप से यह स्कूल कृषि की पढ़ाई के लिए जाना जाता है।




राज्यपाल और मंत्री रह चुके है इस कॉलेज के छात्र ।

ड्रमंड इंटर कॉलेज के कृषि विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. आरपी गंगवार ने बताया कि, इस स्कूल से पढ़े छात्र आज तमाम बड़े पदों पर आसीन है । उन्होने बताया कि यहां के पुरातन छात्र डीके जोशी वर्तमान में अंडमान निकोबार के उप-राज्यपाल हैं. वर्तमान सरकार में राज्यमंत्री व पीलीभीत के विधायक संजय सिंह गंगवार ने भी इसी स्कूल से अपनी शिक्षा हांसिल की है ।


Pilibhit;News ;History;Geography 

Edited By ; Ashu Patel (Ashu Gyani)


Jai shri ram 🚩



कोई टिप्पणी नहीं:

Copyright (c) 2023 ASHU GYANI All Right Reseved